जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम ग्रेटर द्वारा श्री निश्रेयस विजयजी म.सा. आदि ठाणा 5 एवं साध्वी भगवंत श्री ज्ञेयप्रज्ञाश्री म.सा.आदि ठाणा 4 के दर्शन, वंदन और प्रवचन का सामुहिक लाभ लिया

रतलाम 30 जुलाई । इस वर्ष चातुर्मास में जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम ग्रेटर के दंपतिगण सह परिवार रतलाम में सभी उपाश्रय व स्थानक पर एक के बाद एक जाकर वहां विराजित संत साध्वी भगवंत के प्रवचन श्रवण, दर्शन,वंदन का लाभ ले रहे हैं। इसी श्रृंखला में जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम ग्रेटर के दंपतिगण दान प्रेम राम सूरी आराधना भवन जैन श्री संघ पोरवालो के वास पर चातुर्मास हेतु विराजित श्री निश्रेयस विजयजी म.सा. आदि ठाणा 5 एवं साध्वी भगवंत श्री ज्ञेयप्रज्ञाश्री म.सा.आदि ठाणा 4 के दर्शन, वंदन और प्रवचन का सामुहिक लाभ लिया। उपरोक्त जानकारी देते हुए आराधना भवन श्री संघ के वरिष्ठ हिम्मत गेलड़ा ने बताया कि इस अवसर पर महती धर्म सभा को पूज्य गुरुदेव ने परमात्मा की चार आज्ञा विषय पर विस्तार से समझाया। इस अवसर पर जैन सोश्यल ग्रुप ग्रेटर के अध्यक्ष संदीप चोरड़िया, ,सचिव यशवंत पावेचा,प्रमोद धींग, कोषाध्यक्ष जितेश गेलड़ा, प्रवचन श्रवण समिति के संजय चपरोट,,महेंद्र खिमेसरा,वीरेंद्र पाटनी, ललित कांठेड़,दीपेन्द्र कोठारी,अजय खेमेसरा, ललित चोरडिया, नीलेश पोरवाल ,अजय कांठेड़,सहित बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाओं ने प्रवचन का धर्म लाभ प्राप्त किया। संचालन दीपक कटारिया ने करते हुए जैन सोश्यल ग्रुप ग्रेटर के इस अभिनव पहल की अनुमोदना की। आपने आगे बताया कि संघ में 25 दिवसीय इन्द्रिय जप तप की तपस्या चल रही हैं , वहीं प्रति रविवार दोपहर को बालक बालिकाओं का बाल संस्कार शिविर भी लग रहा हैं। पूज्य गुरुदेव श्री निश्रेयस विजयजी म.सा. के नित्य प्रवचन सुबह 9.15 से 10.30 तक चल रहे हैं।
आज के इस शुभ अवसर पर आराधना भवन श्रीसंघ के जितेन्द्र लूनिया, राजेंद्र लूनिया,सुनील शाह, जितेश गेलड़ा , रीतेश गेलड़ा, शरद मूणत, सुरेंद्र पितलिया, अमीत कोठारी, दिलीप पोरवाल, निर्मल कटकानी,चंद्र प्रकाश कटारिया आदि ने संघ प्रभावना का लाभ लिया।

Play sound