

रतलाम । 3 अगस्त रविवार को परम पूज्य साध्वी श्री संस्कार निधि श्री जी महाराज साहब आदि ठाना 4 की निश्रा में बहुत ही शानदार संगीतमयी प्रस्तुति दी गई । जिसमे पार्श्वनाथ भगवान को वामा माता और अश्वसेन राजा कैसे भोजन कराते है इस विषय पर बहुत ही सुंदर संगीतमयी नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई
निकिता कोठारी ,निमिषा कोठारी , रिया मेहता,ग्रिशा जैन,नेत्रा कोठारी, आद्याश्रीमाल, आर्या चोपड़ा, अरिहा संचेती,सियाचोपड़ा,शिवि जैन, भावी जैन,
सिद्धा भंडारी, आर्ची चौरड़िया,अनाया जैन ने अपने बेहतरीन नृत्य से सबका मन मोह लिया । गीतों की प्रस्तुति प्राची लुक्कड़ और मनीष कोठारी ने दी । राजा अश्वसेन का किरदार दीपक जी कोठारी, वामा माता का किरदार दीपा जी कोठारी और पार्श्व कुमार का किरदार जैनिश कोठारी ने निभाया । खरतरगच्छ श्री संघ के अध्यक्ष श्री अशोक जी चोपड़ा सहित सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे । दोनों दीक्षार्थी बहनों की भी बहुत बहुत अनुमोदना जिन्होंने नृत्य नाटिका तैयार करवाने में पूरा योगदान दिया ।
नृत्य नाटिका का देखे वीडियो