रतलाम । ईश्वर नगर आंगनवाड़ी केंद्र स्कूली क्षेत्र की कार्यकर्ता व रहवासियों ने महिला एवं बाल विकास की पर्यवेक्षक श्रीमती एहतेशाम अंसारी व बरखा खंडाला का प्रथम प्रवेश पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सुपर हीरो इस सम्मान पर क्षेत्र की कार्यकर्ता व क्षेत्र की जनता ने भव्य स्वागत किया इसमें यशवंत परमार, लक्ष्मण बहादुर, रामचंद्र मांगरोला ,कन्हैयालाल के द्वारा श्रीमती अंसारी व बरखा को पुष्प माला द्वारा सम्मानित किया गया! इसमें श्रीमती एहतेशाम अंसारी ने बोला की हमेशा काम ईमानदारी से हर व्यक्ति को करना चाहिए ।व्यक्ति हर काम ईमानदारी से करेगा तो उसको फल जरूर मिलता है। बरखा खंडाला ने बताया कि हमेशा काम फुल लगन के साथ और सतर्कता के साथ में करना चाहिए जिससे कि हमारा व्यक्तित्व का विकास हो सके। यह जानकारी क्षेत्र के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका ने दी।