- पतंजलि युवा भारत रतलाम पौधारोपण हरित महायज्ञ
- पांडवकालीन कोटेश्वर महादेव के सानिध्य में योग सेवकों का सम्मान


रतलाम। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज का आशिर्वाद लिए आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के जन्मोत्सव विश्व जडीबुटी दिवस के रुप में रतलाम जिले के पांडव कालीन तिर्थ स्थल कोटेश्वर महादेव ग्राम कुण्डाल पहाड़ी पर युवा भारत पाचों संगठनों के प्रयासों से पौधारोपण महायज्ञ जडीबुटी वितरण योग शिक्षक सेवा सम्मान उत्साह उमंग के साथ प्रकृति योग सेवकों द्वारा मनाया गया।
मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, वरिष्ठ समाजसेवी अनील झालानी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन भाजपा नेता सुरज जाट, राजेन्द्र पाटीदार, गायत्री परिवार के विवेक चौधरी उपस्थित रहें जिला संगठन पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का हरित पुष्मालाओ स्मृति पत्र से सम्मानित किया गया साथ ही विशेष तौर पर प्रकृति महोत्सव के तहत विधायक महोदय का प्रकृति योग सेवक युवा जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा द्वारा गिलोय बेल हरित माला से सम्मान पाकर अलग अनुभूति का अहसास किया जो प्रकृति संरक्षण की अनुकरणीय पहल हैं भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी डाॅ उत्तम शर्मा, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी अपार उपाध्याय, सोशल मीडिया जिला प्रभारी नित्येन्द्र आचार्य, किसान सेवा समिति जिला प्रभारी राजेश धाकड़, सह राज्य प्रभारी विक्रम डुडी राज्य कार्यकारिणी सदस्य जय श्री राठोड, संवाद प्रभारी हरीश व्यास, स्वदेशी जागरण मंच के स्वतंत्र पाल सिंह देवड़ा, मेगा ब्लड डोनेशन सदस्य व अन्य 25 जिलों के जिला प्रभारी व राज्य व जिला कार्य कारिणी सदस्य संगठन पदाधिकारी योग सेवकों ग्रामीण अंचलों से आए सरपंच व नागरिकों द्वारा योग जागरण रैली के तहत अपने हाथों में एक पौधा लिए पहाड़ी पर पौधारोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया।
नगर की अंतर्राष्ट्रीय पहचान जितेंद्र सिंह राणावत व प्रतिभाशाली योगी बच्चों ने योग प्रदर्शन कर हर जन को योग क्रांति से जोड़ने में सहायक बने अतिथियों के हाथों श्रेष्ठ योग शिक्षकों प्रकृति सेवकों का सम्मान किया गया युवा राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया के मार्गदर्शन में आयोजन करते हुए सभी ने सामूहिक शपथ के साथ रक्तदान महायज्ञ में आहूति देने के लिए संकल्प लिया सफल संचालन युवा जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा द्वारा किया गया।