रतलाम । पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के त्योहारी सीजन के दौरान उनकी यात्रा की मांग को पूरा करने के उद्देश्य से बांद्रा टर्मिनस- सांगानेर स्टेशनों के बीच विशेष किराए पर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे चलेगी।
ट्रेन संख्या 09023 बांद्रा टर्मिनस-सांगानेर सुपरफास्ट स्पेशल गुरुवार को बांद्रा टर्मिनस से 16:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12:30 बजे सांगानेर पहुँचेगी। यह ट्रेन शुक्रवार को 03.00 बजे रतलाम एवं 03.58 बजे नागदा आगमन होगा। यह ट्रेन बान्द्रा टर्मिनस से 7 और 14 अगस्त, 2025 को चलेगी।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09024 सांगानेर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल शुक्रवार को सांगानेर से 16:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11:15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी। यह ट्रेन सांगानेर से 8 और 15 अगस्त, 2025 को चलेगी। यह ट्रेन शनिवार को 00:15 बजे नागदा एवं 00:50 बजे रतलाम आएगी ।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, नागदा, चौमहला, शामगढ़, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा और सवाई माधोपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे।
इन ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।