मालवा श्री संघ द्वारा दर्शन चोपड़ा के मांस क्षरण तप की अनुमोदना

रतलाम। जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ समाज के युवा श्री दर्शन चोपड़ा जिन्होंने 31 उपवास मांस क्षमण कर समाज के पहले मास क्षमण तप युवा बने हैं। जिससे समाज मैं तप आराधना के प्रति माहौल बना है धर्म के प्रति युवा वर्ग का जुड़ाव रहेगा।
जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ मालवा श्री संघ 7 अगस्त को सैलाना वालों की हवेली में आयोजित धर्म सभा में उनके तपअनुमोदन करेगा मालवा संघ के अध्यक्ष ठाकुर बसंत सिंह श्रीमाल महामंत्री राजेंद्र कोठारी ने जारी विज्ञप्ति में बताया की समाज का गौरव, दर्शन ने बढ़ाया है ।दर्शन के धर्म की धर्म के प्रति लगाव को मालवा सध नमन करता है ।
इतनी कम उम्र में बड़ी तपस्या उन्होंने की है उसकी अनुमोदना करते हुए मालवा संघ के पदाधिकारी श्री सोहन लाल चोपड़ा ने अपने पोते श्री दर्शन को धर्म के संस्कार दिए हैं जो निश्चित प्रशसनीय है। दर्शन जितेंद्र चोपड़ा के मासखमण तप अनुमोदन अनुमोदना करते हुए उनका अभिनंदन करते हैं। जैन श्वेतांबर खरतरगचछ श्री संघ के अध्यक्ष अशोक चोपड़ा ने बताया की 7 अगस्त को प्रातः 8:33 पर रथ यात्रा तपस्वी श्री दर्शन के निवास महलवाडा से प्रारंभ होकर सैलाना वालों की हवेली मोहन टॉकीज जाएगी जहां पर धर्म सभा का आयोजन होगा।