हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज तिरंगा फहराया गया और कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

रतलाम। शासन के आदेश अनुसार 8 अगस्त से 15 अगस्त तक होने वाले कार्यक्रम की शुरुवात में आज एकीकृत शासकीय नित्यानंद हायर सेकेण्डरी स्कूल धोसवास में कार्यक्रम की शुभारंभ अवसर पर भारत वर्ष की शान तिरंगा झंडा फहराया गया।
इस अवसर पर उच्च माध्यमिक शिक्षक श्री मति ललिता कदम ने कहा कि तिरंगा झंडा हमारी आन बान और शान है इस ध्वज के लिए हमने हजारों कुर्बानी दी है और अपनी भारत माता की आजाद कराया है हमारी इस शान का हमे हर समय सम्मान करना है ये हमारी जान से भी ज्यादा प्रिय है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य गोपाल वर्मा ने आजादी के और तिरंगा झंडा के महत्व को बताया और कहा कि तिरंगा झंडा हमारे दिल में रहना चाहिए । इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक राजीव पंडित ने संबोधित करते हुए कहा है कि हमारे युवा को हमारी आजादी बनाए रखना है और हम सभी छात्र छात्राओं को हमारे झंडे की शान को बनाए रखना है।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षक आशीष तिवारी, भाग्वतीलाल चौधरी सुभाष धनोतिया, श्री मति आशा शर्मा, तरन्नुम जहा सहित विद्यालय के छात्र छात्राओं रेणूका, गरिमा, भावना, रितिका, पिंकी, रिया, काजल, हिमांशी उपस्थित थे।