कांग्रेस ने विश्व आदिवासी दिवस पर चल समारोह का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

रतलाम । प्रकृति के रक्षक, भारतीय कला, जीवन शैली, वेशभूषा और सांस्कृतिक विविधताओं को समेटे हुए समस्त आदिवासी भाई-बहन को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी ने निकल रहे परंपरागत चल समारोह का बाजना बस स्टैंड चौराहे पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया ।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व विधायक पारस सकलेचा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंड्या, श्रीमती यास्मीन शैरानी, कार्यवाहक अध्यक्ष फैयाज मंसूरी, उपनेता कमरुद्दीन कछवाय, प्रवक्ता जायेब आरिफ, राजीव रावत, वरिष्ठ रामचंद्र धाकड़, राजनाथ यादव, पार्षद सलीम बागवान ,नासिर कुरेशी, किशन दा भागीनामा, शांतू भाई गवली, हरविंद्र सिंह नादरा, जितेंद्र मिर्ची, जितेंद्र पंडित, हिना शेख, ताज मंसूरी, रमेश चंद्र पोरवाल, प्रदीप राठौड़, शाकिर अंसारी, अनिल नादेचा, मनोज खोईवाल, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Play sound