देशहित में स्वदेशी वस्तुओ का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना चाहिए – राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश

चेन्नई साहूकारपेट जैन भवन। किसी की खुशियां छीनकर, उसके पेट पर लात मार कर, उसे अनदेखा कर करके, आनंदित होना, धर्म और परमात्मा की आराधना करने वाला राक्षस और शैतान से कम नहीं है l उक्त विचार राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश ने रक्षाबंधन पूर्व संध्या पर संबोधित करते कहा कि आजादी दिलाने वाले शहीद जवानों का लक्ष्य सिर्फ आजादी प्राप्त नहीं करना था बल्कि की देश को संस्कृति से आर्थिकता से समृद्ध करने लक्ष्य था l
उन्होंने कहा कि शहीदों ने विदेशी वस्तुओं की होली जलाई, बहिष्कार किया, उन वस्तुओं को हमारे द्वारा उपयोग लेना शहीदों के गांव पर नमक छिड़कने के समान है l वह शहीदों का अपमान ही नहीं देश के साथ भी गद्दारी कर रहे है l
मुनि कमलेश ने बताया कि विदेशी वस्तु का उपयोग करना, अपने भाइयों के मुंह से निवाला छीनना है , रोजगार को छीनना है, अपने भाइयों के पेट पर लात मारने के समान है l बेरोजगार हो जाएंगे भूखे मरते हुए अपराध जगत में प्रवेश करेंगे इसका दोषी कौन l
राष्ट्र संत ने कहा कि विदेशी वस्तु अपना कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता है इससे बढ़कर शर्म की बात और क्या हो सकती है l वह पैसा विदेश में जाता है l आतंकवादियों को दिया जाता है वह हमारे देश पर हमला करके अपने भाइयों को मारते हैं l विदेशी वस्तु लेना आतंकवाद को बढ़ावा देने के समान है l वह धरती माता का कपूत है स्वदेशी वस्तु का उपयोग लेने वाला ही देशभक्त और धार्मिक हो सकता हैl
अंत में कहा जापान जैसे देश से देश भक्ति का जज्बा सीखना चाहिए जिन्होंने वहां परमाणु बम डालकर विनाश किया वहां की एक भी वस्तु उनके देश में नजर नहीं आएगी चाहे डबल दम पर लेना पड़े लेकिन अपनी ही वस्तु लेंगे l अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को चुनौती देते कहा कि तुम्हारा टैरिफ दोगुना करने से हिंदुस्तान का कोई नुकसान नहीं है ,इसका नुकसान तुमको ही भोगना पड़ेगाl हिंदुस्तान तुम्हारे दबाव के सामने कभी झुकने वाला नहीं झुकने का मतलब ही उनकी गुलामी को स्वीकार करना है l
अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली पूरे देश में स्वदेशी राखी अपनाओ स्वदेशी गिफ्ट दो अभियान प्रारंभ किया है। 9 अगस्त से 15 अगस्त रक्षाबंधन पर जवानों के बीच, जेल में, गौशाला में, अभावग्रस्त लोगों में और वृक्ष की रक्षा करने के रूप में 18 राज्यों में मनाया जाएगा।
10 अगस्त को साहूकार पेट जैन भवन में रक्षाबंधन का पर्व समूह जोड़ के रूप में मित्रों के द्वारा मनाया जाएगा। मुनि कमलेश के सानिध्य में सुबह 9:00 बजे संघ के सानिध्य में संस्कार मंच महिला शाखा की ओर से रखा गया है। चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रकाश खिंवेशरा कोषाध्यक्ष जितेंद्र भंडारी ने स्वागत किया महामंत्री डॉक्टर संजय पिचा ने संचालन किया।

Play sound