



रतलाम। आज सेवावीर परिवार द्वारा PNT कॉलोनी, रतलाम में 206 वां हनुमान चालीसा पाठ भव्य रूप से आयोजित किया गया। जिसमें हमारे आराध्य श्री गोगा देवजी की छड़ी का सामूहिक पूजन एवं रक्षा बंधन उत्सव मनाया गया। रक्षाबंधन का यह पर्व केवल धागे की डोर का नहीं, बल्कि भावनाओं और संकल्पों का प्रतीक है। इस अवसर पर सभी ने भगवान के समक्ष खड़े होकर संकल्प लिया-
हर रिश्तेदार, परिचित और अनजान बहन की रक्षा करेंगे
प्रकृति और संस्कृति की रक्षा करेंगे
सनातन धर्म और संतों की रक्षा करेंगे
गीता, गौ, गंगा और हिंदी की रक्षा करेंगे
बस्ती, नगर, प्रदेश और देश की रक्षा करेंगे
🇮🇳 हर उस व्यक्ति की रक्षा करेंगे जो भारत माता को अपनी माँ मानता है
संकल्प के बाद सभी ने एक राखी श्री हनुमान जी महाराज एवं छड़ी को बाँधी, यह विश्वास रखते हुए कि वे हर संकट से रक्षा करेंगे। साथ ही, एक रक्षा सूत्र आपस में भी बाँधा गया, इस भाव से कि हम सेवावीर परिवार की रक्षा करेंगे और लिए गए संकल्पों को निभाएंगे। आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सामाजिक समरसता के सदस्यों की उपस्थिति रही एवं नगर सहकार्यवाह शैलेन्द्र सिंह जी ने “छड़ी पूजन क्यों किया जाता है” और “भगतों की साधना व सेवा” पर विशेष प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में मिट्टी के गणेश स्थापना अभियान का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम के अंत में सेवावीर परिवार ने पधारे सभी भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त किया।