मानव श्रृंखला, दौड़ एवं रैली आयोजित कर हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता का दिया जा रहा संदेश

रतलाम । हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान के अंतर्गत जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। स्कूली बच्चों एवं आमजन द्वारा तिरंगा यात्रा/रैली, मानव श्रृंखला दौड़, लेखन आदि के माध्यम से लोगों को हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता के लिए संदेश दिया जा रहा है। आज जिले के ग्राम मोयाखेड़ा जनपद पंचायत जावरा में स्कूली बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला एवं दौड़ का आयोजन किया गया। ग्राम सरवन में तिरंगा रैली आयोजित की गई। ग्राम पंचायत रौला में तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्राम पंचायत हिंगोरिया धांधू में तिरंगा बाइक रैली आयोजित की गई एवं आमजन को अपने घर तिरंगा लगाने तथा स्वच्छता रखने का संदेश दिया गया।