
रतलाम। श्री अग्रसेन सोश्यल ग्रुप,रतलाम द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन 15 अगस्त 2025 शुक्रवार को मानव सेवा समिति ब्लड बैंक,कालेज रोड़ पर सुबह 10 बजे से 2 बजे तक आयोजित किया गया। अग्रसेन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष श्री महेश अग्रवाल ने बताया कि यह ग्रुप का 27 वां रक्तदान शिविर है।
अभी तक ग्रुप द्वारा लगातार 27 वर्षो में ग्रुप द्वारा लगभग 2800 से अधिक यूनिट रक्तदान कराया जा चुका हैl शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि IMA रतलाम के अध्यक्ष श्री डा. गोपाल जी यादव एवं श्री मती डा. सोनी यादव एवं श्री पंचान अग्रवाल समाज के चौधरी जी श्री शांतिलाल अग्रवाल जी की अध्यक्षता मे एवं विशेष अतिथि बनवारी लाल जी अग्रवाल एवं श्री मती मंजुलता जी अग्रवाल ने श्री अग्रसेन महाराज जी की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रजावलित कर किया गया।
इस अवसर पर श्री अग्रसेन सोश्यल ग्रुप के अध्यक्ष श्री महेश जी अग्रवाल एवं सचिव श्री विजय जी अग्रवाल द्वारा एवं ग्रुप के सभी सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। शिविर मे श्री ओम अग्रवाल (STD) , श्री सुरेश जी अग्रवाल (रस्सीवाला) , गोविन्द जी काकानी, सुरेंद्र जी वोरा, राकेश जी पीपाड़ा, अंकित जी खंडेलवाल, मितेश जी अग्रवाल द्वारा रक्तदाताओ का सम्मान किया गया।
ग्रुप के मीडिया प्रभारी श्री योगेश जी अग्रवाल ने बताया की इस शिविर मे रक्तदातओ ने बड़ चढ़कर रक्त दान कर और ज्यादा से ज्यादा लोगो को रक्त दान के लिए प्रेरित व जागरूक कर इस 27 वे रक्तदान शिविर को सफल बनाया। कई नव युवक एवं नव युवतियों ने पहली बार इस शिविर मे रक्तदान किया ।
इस 27 वे रक्तदान शिविर मे कुल 71 यूनिट रक्तदान हुआ। कार्यक्रम के अंत मे आभार प्रदर्शन ग्रुप के कोषाध्यक्ष श्री रितेश जी अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विशेष रूप से जनशक्ति के महेश जी खंडेलवाल , वरिष्ठ पत्रकार डी.पी. अग्रवाल, कुशल सुरेका, अग्रवाल महासभा के ऋषि अग्रवाल, मानव सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल एवं सचिव गोपाल सोडानी , श्री पंचान अग्रवाल महिला मण्डल से श्रीमती मंजुलता अग्रवाल एवं श्री अग्रसेन सोश्यल ग्रुप के उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, सह सचिव राजेश अग्रवाल (LP), ग्रुप के संस्थापक सदस्य दिलीप मित्तल, जीतेन्द्र मित्तल, संजय अग्रवाल, एवं ग्रुप के सभी सदस्य अमित अग्रवाल , आशीष कोकड़ा, आशीष शक्कर, गोविंद गुप्ता, चेतन अग्रवाल तेल वाला, दीपक मित्तल, जीतेन्द्र गर्ग, राकेश पवनिवाला, विवेक अग्रवाल, महेश अग्रवाल साई छाया, राजेंद्र अग्रवाल, राजेश अग्रवाल , सुनील गोयल, विनोद मित्तल, अनिल गोयल, सुरेंद्र गर्ग, मनोज मित्तल, राकेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, सुनील मित्तल, ओमप्रकाश चौधरी, अन्य संगठन के पदाधिकारी , अग्रवाल व अन्य समाज जन उपस्थित रहे।