विश्व में भारत का डंका बज रहा है – गोविंद काकानी

रतलाम। टू व्हीलर आटो गेरेज एसोसिएशन द्वारा कॉलेज रोड स्थित मानव सेवा समिति प्रांगण पर झंडा वन्दन मुख्य अतिथि युवा इलेक्ट्रिकल इंजीनियर श्रेयांश राजेश रांका व ऑटोमोबाइल इंजीनियर अनिकेत प्रहलाद पाटीदार के साथ ऑटो गेरेज एसोसिएशन के अध्य्क्ष गोविन्द काकानी ,उपाध्यक्ष मेहमूद खान शेरानी, इसरार रहमानी, दिलीप शर्मा, महासचिव राजेश रांका, प्रचार मंत्री पहलाद पाटीदार, सचिव साबिर रहमानी के द्वारा किया गया|सभी पदाधिकारियों द्वारा अतिथि का पुष्पहारों से स्वागत एवं स्मृति चिन्ह लगाकर सम्मानित किया गया।
स्वागत उद्बोधन संस्था अध्यक्ष गोविंद काकानी ने देते हुए बताया कि आज घर-घर तिरंगा ले जाने का प्रयास संगठन कर रहा है| इस वर्ष एक नई परंपरा शुरू की गई जिसमें गैरेज मलिक के इंजीनियर सुपुत्रों द्वारा झंडा वंदन किया गया है।
अतिथि इलेक्ट्रिकल इंजीनियर श्रेयांश ने गैरेज मालिकों को कैसे बैटरी चलित इलेक्ट्रिकल वाहनों को रिपेयर किया जाता जानकारी से अवगत कराया| ऑटोमोबाइल इंजीनियर अनिकेत ने आधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग कर अपने गैरेज को सुसज्जित करने के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
महासचिव राजेश रांका ने बताया कि संस्था द्वारा विगत 30 वर्ष से देशभक्ति की भावना का यह पर्व मनाते हुए हो गए हैं हमें अब विस्तार के लिए सभी मैकेनिक भाइयों से सहयोग के लिए आह्वान किया। इस अवसर पर नरेश भाई ,मोहन भाई, जहूर भाई, मुजफ्फर भाई, मजहर शेरानी, विक्रम भाई ,तेजू भाई, अशोक मेहता, लियाक़त अली मुंसी, अकरम फारुकी, मेहमूद भाई ,जाकिर भाई ,अज़हर भाई, इजहार अब्बासी, मुज्जू भाई सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ओर बड़ी संख्या में उपस्थित सभी एसोसिएशन के मेकेनिक भाइयो की गरिमा में उपस्थिति में राष्ट्रभक्ति जागृति मार्च निकालकर आम लोगों में देश प्रेम की भावना जगाने के लिए गगन बेदी नारे लगाकर रैली के रूप में शहर के विभिन्न मार्गो से निकलकर न्यू रोड पर समापन किया |

Play sound