विशाल भजन संध्या सम्पन्न, श्री कृष्णा के भजनो पर झूमे भक्त

जावरा (अभय सुराणा ) । श्री कृष्ण पाथेय न्यास और संस्कृति विभाग के सौजन्य से तथा श्याम मित्र मंडल जावरा के सहयोग से उज्जैन से आए सुविख्यात भजन गायक शर्मा बंधुओं ने श्री कृष्ण भजनों पर समां बांध दिया। तीन घंटे तक चले आयोजन में शर्मा बंधुओं ने विभिन्न प्रस्तुतियों से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। जावरा के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ प्रकाश उपाध्याय ने भी हरि सुन्दर नंद मुकुंद गीत सुनाया।
शर्मा बंधुओं ने प्रगट भए नंदलाल, कन्हैया लाल,मेरा आपकी दया से सब काम हो रहा है, जय महेश जटा जूट, हनुमान जी कभी मेरे घर भी पधारो, मेरे बांके बिहारी लाल, खाटू का श्याम प्यारा,,, नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की,,, आदि प्रस्तुतियों से श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया।
इस अवसर पर काफी संख्या में भक्त जनों की उपस्थिति रही ।विशेष रूप से के के सिंह कालूखेड़ा , कानसिंह चौहान ,कीर्ति शरण सिंह ,डॉ आर.एन मंडवारिया , डॉ वरुण ,डॉ ज्योति उपाध्याय एडवोकेट आई.पी. त्रिवेदी, ऋषिराज त्रिवेदी , रामचाचलानी ,गीतकार मनोहर मधुकर के साथ खाटू श्याम मंदिर समिति से सभी ऊर्जावान पदाधिकारी गण ने भक्तिरस का आनंद लिया एवं कार्यक्रम को बहुत सराहा।