
जावरा ( अभय सुराणा) । स्थानीय श्री राधेश्याम मंदिर लालागली जावरा पर प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी जी श्री गुरुमुखानंद जी महाराज के सूक्ष्म सानिध्य में 15 अगस्त 2025 शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लासमय वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। जिसके अंतर्गत शाम 6:00 बजे से रात्रि 12:00 तक श्री पंचमुखी पारायण मंडल स्वामी जी की कुटिया द्वारा संगीतमय भजन कीर्तन के साथ सुंदरकांड ( पारायण )किया गया भजन।गायक श्री गगन शर्मा, श्री कैलाश धाकड़, सुश्री शिवानी सिसोदिया (जावरा ) श्री माधव जी (मामटखेड़ा ) सुश्री शिवानी आचार्य( भोपाल ) ने सुमधुर आवाज में ‘ मेरे बांके बिहारी लाल तू इतना ना करियो श्रृंगार’ ‘ ‘ यशोदा मैया तेरा कान्हा जरा बजा ना आए’ ‘यह चमक यह दमक फुलवन में महक ‘ श्याम तेरी बंसी पागल कर जाती है’ ‘ ‘ ‘दमक दमक दम डमरू बाजे पी के भंग तरंग में नाचे ‘ जो खेल गए प्राणों पर श्री राम के लिए ‘ ‘ ‘घुमा दे मारा बालाजी घूमर घूमर घोटो ‘ साथ ही जन्माष्टमी के दिन 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस होने का योग बनने पर राष्ट्रीय गीत ‘ ‘ यह देश है वीर जवानों का अलबेलो का मस्तानों का ‘ ‘ है प्रीत जहां की रीत सदा में गीत वहां के गाता हूं भारत का रहने वाला हूं भारत की बात सुनाता हूं ‘ जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है वो भारत देश है मेरा ‘ आदि भजन एवं गीतों की की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति देकर धर्म प्रेमी बंधुओ को मंत्र मुक्त किया । तत्पश्चात रात्रि 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण की महाआरती संपन्न हुई । एवं प्रसाद वितरण किया गया ।