
रतलाम । जैन सोशल ग्रुप म.प्र. रीजन के चेअरमेन राहुल चपडोद के द्वारा निर्देशित कार्यकम के अंतर्गत फेडरेशन डे के उपलक्ष्य मे जेएसजी जोन द्वारा रतलाम में तीन दिवसीय 15 अगस्ते 17 अगस्त तक कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमे 15 अगस्त को ध्वजारोहण किया गया 16 अगस्त को जीवदया एवं पीडित मानवता के सेवाकार्य मानवता के सेवाकार्य किये गये तथा 17 अगस्त फेडरेशन के दिन सभी ग्रुप द्वारा सामुहिक रूप से कार्यकम किया गया।
जिसमें सर्वप्रथम जैन दिवाकर सागोद रोड पर गौमाता को छप्पन भोग से नवकारसी कराई गई उसे बाद सामुहिक नवकार मंत्र जाप किये गये बाद मे जेएसडी फेडरेशन ध्वज का ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात कार्यकम को गति देते हुये सभा का रूप दिया गया सभा के प्रारंभ मे जेसजी म.प्र. के उपाध्यक्ष ललित कांठेड, कोषाध्यक्ष अमित कोठारी, झोन कोडिनेटर निर्मल मेहता, वरिष्ठ परार्मशदाता दिपेन्द्र कोठारी एवं सभी ग्रुप के वर्तमान अध्यक्षो द्वारा दीपप्रजवलन एवं माल्यार्पण किया गया नवकार मंत्र का वाचन श्रीमती रेणु लुनिया, श्रीमती निर्मला पटवा श्रीमती नुपूर गुगलिया एवं श्रीमती रंजना जैन ने किया फेडरेशन सुत्र का वाचन पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र गादिया द्वारा किया गयास्वागत उदबोधन झोन काडिनेटर निर्मल मेहता ने किया ।
इसी कम मे रतलाम के सभी ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष का सम्मान किया गया जिसमें सर्व श्रेणिक लुणावत (मेन) विनोद लुनिया (ग्रेटर) विजेन्द्र गादिया (सेन्ट्रल) अजय मेहता (रत्नपुरी) स्व. महेन्द्र पावेचा (क्लासिक) प्रितेश गादिया (युथ) अमीत कोठारी (मेत्री) नरेश लुणावत (संस्कार) श्रीमती रेखा लुणावत (संगीनी ग्रेटर) श्रीमती रमिला सकलेचा (संगीनी उमंग) एवं सिद्वार्थ डांगी (एलआई) शामिल थे ।पीडित मानवता की सेवा का सुकृत कार्य करते हुए रक्तदान शिवीर का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मनोज कटारिया, दिनेश बरमेचा, राजेन्द्र लुणावत, प्रफुल्ल लोढा, अशोक बरमेचा, अभय कोठारी, चित्ररंजन लुणावत पकंज पटवा यंशवत पावेचा, संजय गोदा, गोरख गादिया, हर्षवर्धन मुणत, अभय लोढा, श्रीमती किरण मेहता, श्रीमती रेखा डोशी, श्रीमती वंदना बरमेचा, श्रीमती प्रिति लोढा, ज्योति माण्डोत, श्रीमती बिंदू कटारियाआदि दंपत्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दिपक डोशी एवं श्रीमती रीना आचलिया ने किया आभार कमलेश बुपक्या ने किया ।