

जावरा (अभय सुराणा) । आज पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उन्होंने देश को 21वीं सदी में नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से विकास की ओर बढ़ाया चाहे पंचायती राज्य के माध्यम से गांव का विकास किया शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने में योगदान रहा 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अवसर दिया उनको श्वेत क्रांति का जनक भी कहा जाता है देश के सभी वर्गों को साथ लेकर धर्मनिरपेक्ष देश की सोच रखते हुए गरीब आदिवासी अल्पसंख्यक वर्ग आदि सभी को साथ लेकर विकास को गति दी आज देश उन्हीं के दिए गए कार्यों को लेकर विकास की ओर आगे बढ़ रहा है भाजपा जैसी जातिवाद फैलाने वाली पार्टी से हमें मुकाबला करना है राहुल गांधी जी भी राजीव गांधी जी के पदचिन्हों पर चलकर कांग्रेस के माध्यम से संविधान बचाओ देश बचाओ का नारा देकर आम आदमी के बीच संघर्ष कर रहे हैं हम सब मिलकर कांग्रेस को और राहुल जी के हाथ को मजबूत करना है ऐसे महान नेता का जन्मदिन मना कर हम अपने आप को गोरवांवित होने का अनुभव कर रहे हैं।
उक्त विचार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा के अध्यक्ष सुशील कोचट्टा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर एच एस राठौर, पूर्व जनपद अध्यक्ष हिम्मत सिंह श्रीमाल, कांग्रेस नेता नितीराज सिंह, जनपद अध्यक्ष पिपलोदा योगेंद्र सिंह सोलंकी, ब्लॉक कांग्रेस जावरा ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमसुख पाटीदार, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष हीरालाल मेहता, किसान कांग्रेस नेता मोहन सैनी, सेवादल प्रमुख मसूद परदेसी, महिला कांग्रेस जावरा शहर अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा पंवार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शांतिलाल दसेड़ा, जिला एन एस यू आइ अध्यक्ष राहुल शर्मा नगर पालिका चेयरमैन आसिफ कबाड़ी आदि नेता ने कही।
इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन मुस्तकीम मंसूरी, लोकेश विजवा, विनोद औरा,आमिर खान, निजामुद्दीन, दानिश सिद्दीकी, अनिल सोनी, कृष्णा खेड़िया, अशोक यादव, आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल सोनी एवं आभार नगर पालिका चेयरमैन लोकेश वीजवा ने माना।