दवाइयों के उचित तरीके से उपयोग तथा संग्रहण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


जावरा (अभय सुराणा)। भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जावरा में आंतरिक गुणवत्ता आश्वस्ति प्रकोष्ठ की गुणवत्ता उन्नयन गतिविधियों के अंतर्गत जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति, रतलाम द्वारा दवाइयों के उचित तरीके से उपयोग तथा संग्रहण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता पं. विजय शर्मा ने बताया कि रोगमुक्त होने के बाद हम बची हुई दवाईयों को कूड़ेदान में फेंक देते हैं। लेकिन यही संजीवनी रूपी दवाईयाँ किसी अन्य रोगी , जो मंहगी दवाईयाँ खरीदने में अक्षम हैं, को जीवन दान दे सकती हैं।इसलिए दवाइयों का उपयोग इस प्रकार करें कि उसकी निर्माण और समाप्ति की तिथि कटे नहीं।उन्होंने समिति के विभिन्न दवाई संग्रहण केन्द्रों के माध्यम से दवाई वितरण की जानकारी दी । दवाई के सही प्रबंधन से पर्यावरण को भी हानि नहीं पहुंचती है । प्राचार्य डा.ए.जी. पठान ने कार्यक्रम के उद्देश्य की सराहना करते हुए विद्यार्थियों तथा स्टाफ द्वारा दवाई संग्रहण तथा प्रबंधन में सहयोग देने की बात कही। डा . विद्या तिवारी ने इस प्रयास को परमार्थ और पर्यावरण संरक्षण में सहायक बताया। सूत्रधार डा. भावना भट्ट ने राष्ट्रीय व वैश्विक स्तर पर चल रहे इस तरह के कार्यक्रमों की जानकारी दी। श्री युवराज सिंह राणावत, डॉ . बी .एस . किराड़े, डा. आभा सक्सेना, प्रो. संगीता जटिया, प्रो रेनु नामदेव, प्रो . लवकुश पाटीदार, श्री रविन्द्र खेरवाल, प्रो. अहमद अली खान, श्रीमती प्रबी मेहता उपस्थित रहे। आभार अब्बास बोहरा ने व्यक्त किया ।