
रतलाम । दिनांक 16.08.2025 की रात्री मे नरेन्द्र पाटीदार के खेत बांडी खाल ग्राम शेरपुर मे अज्ञात बदमाश विद्युत लाईन 11 केव्ही कण्डकटर के तार करीबन 700 फीट चोरी कर ले गये। उक्त घटना पर पुलिस थाना पिपलौदा पर अज्ञात बदमाश के विरुद्ध अपराध क्रमांक 291/2025 धारा 303(2) BNS का पंजीबद्ध किया गया।
निर्देशन व टीम गठनः-
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ( भा.पु.से.) द्वारा चोरीयो पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये है जो निर्देशो के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवं एस.डी.ओ.पी. महोदय जावरा श्री संदीप कुमार मालवीय के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी पिपलौदा निरी. प्रकाश गाड़रिया के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया ।
पुलिस कार्यवाहीः- उक्त निर्देशो के पालन मे थाना पिपलौदा से गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास आमजन से चर्चा की गई घटना के संबंध मे जानकारी एकत्रित की गई एवं घटना स्थल व आसपास क्षैत्र मे लगे सीसीटीव्ही केमरो को देखा गया । क्षेत्र के आसपास संदिग्धो को चेक किया । मुखबीर मामुर किये गये। टीम द्वारा मुखबीरो से प्राप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध विनोद पिता विक्रम चन्द्रवंशी जाति बागरी 25 साल , राजु पिता वजेराम चन्द्रवंशी जाति बागरी उम्र 35 साल एवं गोपाल पिता गुलाब जाति बागरी उम्र 28 साल निवासीयान निवासी सादलपुरा पिपलौदा से सख्ती से पुछताछ की गई जिनके द्वारा बताया कि हमने एक साथ मिलकर विनोद की महेन्द्रा कम्पनी की जितो पीकप वाहन क्रमांक MP04LC8479 से बांडी खाल ग्राम शेरपुर मे से 11 के. व्ही. कण्डक्टर के तार चोरी किये थे उक्त आरोपीगण से चोरी गया मश्रुका करीबन 11 के. व्ही. कण्डक्टर के 700 फीट तार एवं घटना मे प्रयुक्त महेन्द्रा कम्पनी की जितो पीकप वाहन क्रमांक MP04LC8479 एवं तार काटने की ग्लाईडर मशीन जप्त किये गये ।
जप्तशुदा मश्रुकाः- विद्युत लाईन 11 केव्ही कण्डकटर के तार करीबन 700 फीट किमती करीबन 10,000 रुपये
महेन्द्रा कम्पनी की जितो पीकप वाहन क्रमांक MP04LC8479 किमती करीबन 2,00,000 रुपये
तार काटने की ग्लाईडर मशीन किमती करीबन 3000 रुपये
गिरफ्तार आरोपी –
(01) विनोद पिता विक्रम चन्द्रवंशी जाति बागरी उम्र 25 साल निवासी सादलपुरा पिपलौदा
(02) राजु पिता वजेराम चन्द्रवंशी जाति बागरी उम्र 35 साल निवासी सादलपुरा पिपलौदा
(03) गोपाल पिता गुलाब जाति बागरी उम्र 28 साल निवासीयान निवासी सादलपुरा पिपलौदा
आपराधिक पृष्ठभुमिः-
आरोपी विनोद पिता विक्रम बागरी के विरुद्ध रतलाम जिले के थाना कालुखेड़ा व पिपलौदा पर पुर्व से मारपीट , गाली गलोच , जान से मारने की धमकी, अवैध सट्टा एवं संपत्ति संबंधी अपराध चोरी सहित कुल 07 अपराधिक मामले दर्ज है। आरोपी चुस्त , चालक एवं शातिर किस्म का अपराधिक प्रवृत्ति का होकर आदतन अपराधी है ।
आरोपी राजु पिता वजेराम बागरी के विरुद्ध थाना बरखेड़ा कला चोरी का 01 एवं थाना पिपलौदा पर चोरी का 01 प्रकरण पंजीबद्ध है।
सराहनीय भूमिकाः- निरी. प्रकाश गाडरिया, उनि इंद्रपालसिंह राठौर, प्र.आर. घनश्याम नागर , दिनेश राठौर, आर. प्रेम मर्सकोले , हिरालाल आर्य, राकेश पाटीदार , सतीश परमार, कमलसिंह पंवार , चेनराम पाटीदार, दीपक शर्मा, सेनिक रायसिंह की महत्वपुर्ण भूमिका रही ।