महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर जैन दिवाकर बहू मंडल चौपाटी ने दी शानदार प्रस्तुति

जावरा (अभय सुराणा) । भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के अवसर पर श्री जैन दिवाकर बहू मंडल चौपाटी द्वारा श्री केसर कस्तूर स्वाध्याय भवन चौपाटी पर भगवान महावीर के जन्म कल्याणक का पूरा चित्रण नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया गया जिसे सभी ने सराहा। इस नाटिका में चित्रा मेहता अंतिमा मेहता सोनू दुग्गड़ नीलू दुग्गल श्वेता कोठारी प्रविशा सुराणा डाली बोथरा सुरभि रांका नेहा रांका प्राची रांका स्वाति रांका आस्था गोलेचा आदि ने अलग-अलग रोल में अपन शानदार प्रस्तुति दी इस अवसर पर समाजसेवी श्रीमती सुधा ओस्तवाल जैन दिवाकर महिला मंडल चौपाटी की अध्यक्ष श्रीमती रेखा सुराणा एवं सचिव श्रीमती सुशीला चपडोद द्वारा बहू मंडल को नगद राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला मंडल, बहु मंडल एवं अन्य महिलाए भी मौजूद थी। उक्त जानकारी प्रविशा सुराणा ने दी ।

Play sound