
जबलपुर, 25 अगस्त । रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा) के पूर्व अध्यक्षों के फोरम की एक महत्वपूर्ण बैठक हाल ही में जबलपुर में आयोजित की गई। फोरम के अध्यक्ष रोटेरियन हीरालाल महापात्र,सचिव रोटेरियन एमडी परवेज अली खान के नेतृत्व में हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक के दौरान, फोरम के निष्क्रिय बैंक खाते को फिर से सक्रिय करने की जानकारी दी गयी। इसके साथ ही, फोरम के वार्षिक आयोजन “रोटरी कॉन्क्लेव-2025-26” को 10-11 जनवरी को बिलासपुर में आयोजित करने पर सहमति बनी।
फोरम के सदस्यों की संख्या को 500 से अधिक करने के लक्ष्य पर भी चर्चा की गई। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए रोटेरियन लोकेश चौबे और रोटेरियन अंकुर माहेश्वरी को जबलपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इस बैठक की विस्तृत जानकारी पूर्व अध्यक्ष, रोटेरियन नितिन जैन ने दी। बैठक में ओडिशा से रोटेरियन एमडी परवेज अली खान और रोटेरियन हीरालाल सहित कोषाध्यक्ष रोटेरियन वीनोद गोयल और रोटेरियन आनंद मिश्रा प्रमुख सदस्य उपस्थित थे। जबलपुर से,पूर्व सचिव रोटेरियन एस.पी.सिंह ऋषि ,पूर्व डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटेरियन सारंग भिड़े, रोटेरियन लोकेश चौबे, एन. के. श्रीवास्तव, रोटेरियन अंकुर माहेश्वरी, रोटेरियन समीर कानड़े, रोटेरियन रवि वैश्य, और रोटेरियन कृष्ण दुबे जैसे कई रोटेरियन ने भाग लिया।
रोटरी के पूर्व अध्यक्षों के इस “पूर्व अध्यक्ष फोरम” की महत्वपूर्ण भूमिका रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गर्वनर के महत्वपूर्ण सहयोगी के रूप कार्य करना होता है, साथ ही डिस्ट्रिक्ट सभी मुख्य आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में अपनी महती भूमिका निभाता है साथ रोटरी डिस्ट्रिक्ट के क्लबो को निरंतर अपने अनुभवों से सक्रिय भूमिका निभाने के प्रोत्साहित करने के साथ ही नए रोटेरियन को जोड़ने एवं उनको रोटरी से जुड़कर समाजसेवा के प्रति प्रेरित करता है ।
आज वर्तमान में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 में 100 से अधिक रोटरी क्लब के 3500 से अधिक रोटेरी सदस्यों के माध्यम से समाजसेवा के साथ-साथ प्रदेश व् देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे ।