

रतलाम। समाजसेवी अमित कोठारी ने बताया कि मंदिर में रोज नित नई सजावट की जा रही है और भगवान की अध्भूत एवं आकर्षक अंगरचना लिखाई जा रही है जो रानी, सोमी रांका द्वारा बनाई जा रही है। मंदिरजी में आरती के पश्चात नमीनाथ महिला मंडल द्वारा धार्मिक नाटक मंचन किया गया जिसमें किरण पामेचा ने सेठ बनकर, अनीता कोठारी ने सेठानी बनकर,विनीता लोधा ने मुनीम बनकर एवं कल्पना जैन ने शानदार संचालन कर धार्मिक शिक्षा देकर मनोरंजन किया। साथ ही प्रश्नपत्र गेम भी खिलाया गया।
इस दौरान अशोक कोठारी,राजेंद्र कोठारी,कनकमल जैन,लोकेश ओस्तवाल, मनोज लोधा,जितेन्द्र सियार,सौरभ कोठारी,मेहुल कोठारी, अमित तलेरा, शुभम लोधा, वैभव कोठारी, वैभव सेठिया, सौरभ मोदी और वैभव ओस्तवाल आदि उपस्थित रहे।