जन अभियान परिषद द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा मिट्टी के गणेश जी बनाए गए

रतलाम। एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोसवास में विद्यालय की छात्र छात्राओं द्वारा मिट्टी के गणेश भगवान को बनाया गया। उच्च माध्यमिक शिक्षिका श्री मति ललिता कदम ने विद्यालय की छात्र छात्राओं को बनाना सिखाया और मिट्टी के बने गणेश भगवान को ही पूजा में रखने का आव्हान किया श्री मति ललिता कदम ने बताया कि जब हम दस दिन बाद अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन करेगे तो मूर्ति पानी ने घुल जायेगी और पानी को कोई नुकसान भी नहीं देगी इस पर छात्र छात्राओं को शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार की छात्र छात्राओं में भूमि, भावना, नीलम, कृष्णा, रानी, आराधना, रितिका, ममता, भाग्य श्री, खुशी, पायल, मधु, वंशिका, निशिका, संध्या प्रजापत, हर्षित पाटीदार, अंजनी जोशिका, पूजा, मुस्कान, काजल, तन्नू, हिमाशी, भावना, डाली, किरण, माया, मनीषा, राही, सलोनी, अभय, अपूर्व, कुमुद, महेंद्र सिंह, विरेंद्र भारती, संध्या, चित्रलेखा, माधव, कपिल, हिमांशु, हर्षिता, बेबी, नामी चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।