उत्‍तर पूर्व रेलवे में ब्‍लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित

रतलाम, 25 अगस्त। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें, उत्‍तर पूर्व रेलवे के गोरखपुर-गोंडा खंड में तीसरी लाइन एवं गोरखपुर – आनंद नगर रेल खंड में दोहरीकरण के लिए प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण, प्रभावित होगी।

निरस्‍त ट्रेनें:-

  • 25 सितम्‍बर, 2025 को गोरखपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 15045 गोरखपुर ओखा एक्‍सप्रेस ।
  • 28 सितम्‍बर, 2025 को ओखा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 15046 ओखा गोरखपुर एक्‍सप्रेस ।

मार्ग परिवर्तित ट्रेनें:-

  • 21 से 25 सितम्‍बर, 2025 तक बान्‍द्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19037 बान्‍द्रा टर्मिनस –बरौनी एक्‍सप्रेस वाया मानक नगर –लखनऊ- सुल्‍तानपुर- वाराणसी- औंडि़हार-छपरा चलेगी ।
  • 23 से 26 सितम्‍बर, 2025 तक बरौनी से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19038 बरौनी-बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस वाया छपरा-औंडि़हार-वाराणसी-सुल्‍तानपुर- लखनऊ-मानक नगर चलेगी।
  • 22 सितम्‍बर, 2025 को उदयपुर सिटी से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19615 उदयपुर सिटी कामाख्‍या एक्‍सप्रेस वाया लखनऊ-सुल्‍तानपुर-वाराणसी-औंडि़हार-छपरा चलेगी।
  • 25 सितम्‍बर, 2025 को कामाख्‍या से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19616 कामाख्‍या – उदयपुर सिटी एक्‍सप्रेस वाया छपरा-औंडि़हार-वाराणसी-सुल्‍तानपुर-लखनऊ चलेगी।

शॉर्ट टर्मिनेट/औरिजिनेट ट्रेनें:-

  • 23 से 26 सितम्‍बर, 2025 तक अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19489 अहमदाबाद गोरखपुर एक्‍सप्रेस, वाराणसी स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा वाराणसी से गोरखपुर के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
  • 24 से 27 सितम्‍बर, 2025 तक गोरखपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19490 गोरखपुर अहमदाबाद एक्‍सप्रेस, वाराणसी रेलवे स्‍टेशन से शॉर्ट औरिजिनेट होगी तथा गोरखपुर से वाराणसी के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
  • 22 सितम्‍बर, 2025 को बान्‍द्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19091 बान्‍द्रा टर्मिनस गोरखपुर एक्‍सप्रेस वाराणसी स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा वाराणसी से गोरखपुर के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
  • 23 सितम्‍बर, 2025 को गोरखपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19092 गोरखपुर बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस वाराणसी रेलवे स्‍टेशन से शॉर्ट औरिजिनेट होगी तथा गोरखपुर से वाराणसी के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
  • 21 सितम्‍बर, 2025 को ओखा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 15046 ओखा गोरखपुर एक्‍सप्रेस, खलीलाबाद रेलवे स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा खलीलाबाद से गोरखपुर के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।