झुमरी तिलैया जैन धर्म का दसलक्षण महापर्व गुरुवार से प्रारम्भ

झुमरी तिलैया । प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तप त्याग तपस्या एवं आत्म शुद्धि का महापर्व 10 लक्षण बड़े ही धूमधाम भक्ति भाव पूर्वक जैन समाज के दोनों मंदिरों में मनाया जाएगा भादो शुक्ल पंचमी से भादो शुक्ला 14 तक चलने वाली 10 दिवसीय दसलक्षण पर्युषण महापर्व 28 अगस्त से प्रारंभ हो रहा है ।
इस बार पर्युषण महापर्व अध्यात्म योगी परम तपस्वी अर्हम योग प्रणेता जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से परम प्रभावक शिष्या निर्मला दीदी के निर्देशन में होगा ।
आज जैन मंदिर मे 1008 श्री आदिनाथ भगवान की प्रतिमा पर प्रथम कलशा अभिषेक ओर शांति धारा का सौभाग्य मनीष जैन गंगवाल एवं मौजूद सभी भक्तों को प्राप्त हुआ ।
इसके बाद चौबीस भगवान की पूजा की गई पूजा के पश्चात स्थानीय पंडित अभिषेक शास्त्री ने अपने उदगार में कहा कि मन मे श्रद्धा हो तो किसी भी तरह के उपवास संयम और त्याग को पालने में कठिनाई नही होती है ओर सभी नियम सुगमता से पालन हो जाते है ।कल से समाज के सभी लोग संयम और त्याग धारण कर अपने जीवन में पुण्य अर्जित करेंगे। समाज के पदाधिकारी नरेंद्र झाझंरी राज छाबड़ा सुरेंद्र काला ने भक्ति भाव के साथ इस महापर्व को मनाने की भक्तजनों से अपील की समाज के लोगों ने पर्व के 10 दिनों में कई नियम को धारण करने का संकल्प लिया 10 लक्षण पर्व के पवित्र पावन दिनों मे प्रतिदिन मंदिर में अभिषेक,शांतिधारा ,विशेष पूजन विधान होगा दस धर्मो का विवेचन दीदी के द्वारा,दिन में तत्वार्थ सूत्र का वाचन संध्या में भब्य आरती ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।उक्त जानकारी कोडरमा मीडिया प्रभारी ,राज कुमार अजमेरा, नवीन जैन ने दी।