श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर पर दस दिवसीय श्री गणेश उत्सव प्रारम्भ

  • श्री गणेश उत्सव को लेकर मंदिर पर आकर्षक सजावट की गई
  • ग्यारह हजार लड्डुओं की प्रसादी का वितरण किया गया

रतलाम। रतलाम राजमहल के निर्माण के समय से स्थापित श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर पेलेस रोड रतलाम पर दस दिवसीय श्री गणेश उत्सव को सनातन संस्कृति एवं परम्परा अनुसार भव्य और विराट रूप से आयोजित किया जा रहा है। गणेश उत्सव को लेकर मंदिर पर आकर्षक सजावट की गई है।
आज श्री गणेश चतुर्थी दिनांक 27 अगस्त बुधवार को भगवान श्री का स्वर्ण बर्क से चोला चढ़ाया गया व दोपहर 12 बजे आरती एवं 13 फिट की प्रतिमा की स्थापना एवं ग्यारह हजार लड्डुओं की प्रसादी का वितरण कि गई।
रात्रि 08 बजे मंदिर पर विशेष आरती में मुख्य अतिथि के रूप में एस डी एम आर्ची हरित, अभिभाषक संघ अध्यक्ष राकेश शर्मा , सचिव चेतन केलवा, दिव्या शर्मा, सुंधाशु राय सक्सेना, कालेज ग्राउंड सोशल ग्रुप अध्यक्ष गोपाल शर्मा, सचिव नवीन व्यास सहित समिति सदस्य गोविन्द सिंह चौहान का जन्मदिन मनाया व स्वागत अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट समिति अध्यक्ष जनक नागल, आयोजन समिति अध्यक्ष सचिन सिंह देवड़ा, पं अमित रावल, रत्ना पाल, सारीका दवे, मुकेश त्रिवेदी, मुकेश व्यास, अशोक मेहता, भुवनेश सिंह राठौर, नवयुवक मंडल से अध्यक्ष अमित सिंह देवड़ा, देवेन्द्र राठौर, रवि भदौरिया, युवराज मेहता, मनिष सोलंकी, दक्ष चुण्डावत, श्रैयांष मोदी, गौतम मेहता , गगन शर्मा, राजवीर सिंह राठौर, अंकुर सिंह देवड़ा, हितेश नागल, यश तीवारी, ऋषभ शर्मा, ऋषभ जैन, शुभम ठाकुर, अनुराग चौहान, जय बैरागी, आयूष बोराना, गौरव परमार, आदि सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे। उक्त जानकारी ट्रस्ट समिति अध्यक्ष जनक नागल ने दी।

Play sound