फरार 3 आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए ईनाम घोषित

शाजापुर | पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव ने जिले के कालापीपल थाने में पंजीबद्ध अपराधों के फरार 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 2-2 हजार रूपये के नगद ईनाम की घोषणा की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कालापीपल में पंजीबद्ध अपराध के फरार आरोपी नांदनी निवासी मकबूल पिता शमशेर खाँ, शायरा बी पति मकबूल खाँ एवं रियाज पिता मकबूल खाँ की गिरफ्तारी के लिए 2-2 हजार रूपये के नगद ईनाम की घोषणा की गई है। इन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए या उन्हें पकड़वाने में मदद करने या पकड़ने पर नगद ईनाम दिया जायेगा। सूचना देने वाले का नाम चाहने पर सर्वथा गोपनीय रखा जायेगा।

Play sound