श्रीमती लूणिया ने की नौ उपवास की तपस्या

कसरावद । आचार्य गुरुदेव श्री उमेशमुनी जी म सा की कृपा पात्र परिवार स्व छगनलाल जी लूणिया परिवार की पुत्र वधु श्रीमति नमिता सचिन लूणिया ने पूज्य गुरुदेव पंकज मुनि म सा आदि ठाना के खरगोन चातुर्मास की निश्रा मे नौ उपवास की तपस्या प्रथम बार की । जिसकी अनुमोदनार्थ आज पारणा कार्यक्रम परिजन की उपस्तिथि मे संपन्न हुआ । ज्ञातव्य रहे की श्रीमति नमिता लूणिया जैन दिवाकर विचार मंच म.प्र. महिला शाखा की उपाध्यक्ष है । साथ की सामाजिक गतिविधियों मे सक्रिय कार्य करते मानव सेवा ओर प्राणी मात्र की सेवा मे हमेशा तत्पर रहती है । श्रीमती लूणिया रतलाम के वरिष्ठ पत्रकार मोतीलाल जी बाफना की सुपुत्री है । बाफना परिवार उनके तपस्या की खूब खूब अनुमोदना करता है ।

Play sound