
रतलाम । सागोद रोड स्थित श्री जैन दिवाकर समाधि स्थल पर जीतो लेडीज विंग द्वारा पौधारोपण किया गया। अध्यक्ष संध्या गांधी व सचिव ऊषा भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर विंग द्वारा 100 से अधिक विभिन्न औषधिय व फलदार पौधों के रोपण किया गया। अध्यक्ष गांधी ने सभी सदस्यों को रोपे गए पौधों के देखरेख व सुरक्षा की शपथ दिलवाई।
इस अवसर पर विंग की रितिका संघवी, अलका पोरवाल, सुनीता मूणत, राखी मेहता, अर्चना मेहता, रुचि मांडोत, विनीशा गांधी सहित सदस्याएं मौजूद थी।