

रतलाम । शासन के निर्देशानुसार दिनांक 29 अगस्त को हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद जी के सम्मान में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। उनकी जयंती के अवसर पर जिले में कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इस अवसर पर दिनांक 29.08.25 से 31.08.25 तक विभिन्न खेल आयोजन किए जा रहे है। इसी क्रम में इस वर्ष जिले में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। आज पुलिस विभाग एवं खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा ऑफिसर्स क्लब में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राज्यसभा सांसद श्री बंसीलाल गुर्जर, पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज श्री मनोज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार, जिला खेल अधिकारी श्री मति रुचिका शर्मा, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सर्व प्रथम हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद जी की छाया प्रति पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
तत्पश्चात बैडमिंटन, रस्साकसी आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय किया और शुभकामनाऐं दी। विजेता एवं उपविजता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी खिलाड़ियों एवं अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता, खेल भावना, खेलों के प्रति सम्मान और अनुशासन बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।