श्री अग्रसेन सोशल ग्रुप के चुनाव संपन्न, महेश अग्रवाल अध्यक्ष मनोनीत

रतलाम। श्री अग्रसेन सोशल ग्रुप की वार्षिक बैठक धनजी बाई का नोहरा स्थित श्री पंचांन अग्रवाल मांगलिक भवन पर संपन्न हुई। जिसमें सर्वानुमति से एक बार पुनः महेश अग्रवाल को आगामी सत्र के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने वरिष्ठ सदस्यों की सहमति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई । जिसमें सचिव विजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रितेश गर्ग, सहसचिव राजेश जी (LP) तथा मीडिया प्रभारी योगेश अग्रवाल को मनोनीत किया गया।
कार्यकारिणी में वरिष्ठ सदस्य दिलीप मित्तल, संजय चौधरी, राजेश (मेघा ऑटो पार्ट्स), सुनील मित्तल इंडियन ऑयल, सुरेंद्र गर्ग, दिनेश पताशा वाला, आशीष कोकड़ा, विवेक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल एवं चेतन अग्रवाल को मनोनीत किया गया।

Play sound