

रतलाम। जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप रतलाम के वरिष्ठ सदस्य एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री राजेश जी रांका एवं श्री अशोक जी जैन लाला विगत दिनों रेड क्रॉस सोसाइटी के चुनाव में निर्वाचित हुए हैं ।
इस अवसर पर ग्रुप द्वारा दोनों सम्मानित सदस्य का स्वागत रांका टावर लक्कड़ पीठा किया गया। ग्रुप के अनिल वोहरा की अध्यक्षता में फेडरेशन पदाधिकारी नरेन्द्र गांग एव जयवन्त कोठारी की उपस्थिति में स्वागत अभिनन्दन किया गया । ग्रुप के सचिव विपिन पुंगलिया, नीलेश पोरवाल (काकड़ीवाला)सुनील चपरोत, अरुण चोपड़ा, शेखर कटारिया, महेंद्र कांठेड़, अजय गोखरू आदि पदाधिकारी एवं सदस्यों ने माला एवं शाल द्वारा सम्मान किया।