उत्‍तर पश्चिम रेलवे में ब्‍लॉक के कारण दो ट्रेनें प्रभावित

रतलाम, 03 सितम्बर। उत्‍तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के हनुमान गढ़-बठिण्‍डा खंड में ब्‍लॉक के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली दो ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेगी। ट्रेनों का विवरण निम्‍नानुसार है:-
08 नवम्‍बर, 2025 को फिरोजपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 20498 फिरोजपुर – रामेश्‍वरम एक्‍सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बठिण्‍डा-श्री गंगा नगर-हनुमान गढ़ चलेगी।
04 नवम्‍बर, 2025 को रामेश्‍वरम से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 20497 रामेश्‍वरम – फिरोजपुर एक्‍सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया हनुमान गढ़-श्री गंगा नगर – बठिण्‍डा चलेगी ।
इस दौरान उपरोक्‍त दोनों ट्रेनें श्री गंगा नगर स्‍टेशन पर रुकेगी ।
ट्रेनों की आगमन/प्रस्‍थान समय सहित अन्‍य अद्यतन जानकारियों के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।