
रतलाम। राजपुरोहित महिला जागृति मंच का संस्थापक समारोह और देहदान अलंकरण समारोह दो बत्ती स्थित निजी होटल पर संपन्न हुआ। राजपुरोहित महिला जागृति मंच की मनोनीत अध्यक्ष श्रीमती कविता राजपुरोहित की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज के अध्यक्ष श्री विनोद राजपुरोहित और विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महिला जागृति मंच की अध्यक्ष श्रीमती कल्पना राजपुरोहित के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
अध्यक्ष श्रीमती कविता राजपुरोहित ने जागृति मंच के सभी सदस्यों को बैच लगाकर शपथ दिलवाई। उसके पश्चात समाज के महान व्यक्ति देहदाता श्री पृथ्वीराज राजपुरोहित (काछी बड़ौदा) श्रीमती मंजू प्रकाश राजपुरोहित, श्रीमान लोकेंद्र सिंह राजपुरोहित, श्रीमती कुसुम राजपुरोहित को देहदाता अलंकरण से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष श्रीमती कविता राजपुरोहित ने अपनी आगामी योजना से अवगत करवाया। राजपुरोहित जागृति मंच के सभी सदस्यों में उन पर अपना विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन श्रीमती भावना राजपुरोहित ने किया तथा स्वागत गीत एवं प्रार्थना प्रभा, ऋतु राजपुरोहित, कल्पना राजपुरोहित एवं रश्मि राजपुरोहित द्वारा प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर संरक्षक यमुना राजपुरोहित, सचिव पुष्पा राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष मंजू राजपुरोहित, प्रीति राजपुरोहित,ज्योति राजपुरोहित, आशा राजपुरोहित, डॉ आराधना राजपुरोहित, लता राजपुरोहित, पुष्पा राजपुरोहित, इंदु राजपुरोहित, नूतन राजपुरोहित, मिथिलेश राजपुरोहित, एनी राजपुरोहित ,कुमुद राजपुरोहित प्रेरणा राजपुरोहित, आरती राजपुरोहित, श्रीमती नलिनी राजपुरोहित चैताली मंडलोई एवं सदस्य उपस्थित रहे। आभार डॉ आराधना राजपुरोहित ने माना।