रतलाम, 04 सितम्बर। त्योहारी सीजन के दौरान ट्रेनों में अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के साथ मऊ से उधना के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 6-6 फेरे चलेगी।
गाड़ी संख्या 05017 मऊ – उधना स्पेशल, मऊ से 27 सितम्बर 2025 से 01 नवम्बर 2025 तक चलेगी। यह ट्रेन मऊ से प्रति शनिवार को 05.30 बजे चलेगी तथा अगले दिन रविवार को 12.00 बजे उधना पहुँचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के नागदा 04.28 बजे तथा रतलाम 06.15 बजे रविवार को पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05018 उधना – मऊ स्पेशल, उधना से 28 सितम्बर 2025 से 02 नवम्बर 2025 तक प्रति रविवार को चलेगी। यह ट्रेन उधना से प्रति रविवार को 15.00 बजे चलकर अगले दिन सोमवार को 22.30 बजे मऊ रेलवे स्टेशन पहुँचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के रतलाम 21.30 बजे तथा नागदा 22.40 बजे प्रति रविवार को पहुँचेगी।
यह ट्रेल सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी कोच के साथ चलेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में बेलथरा रोड, सलेमपुर, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलिलाबाद, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, इदगाह, बयाना, गंगापुर सिटी, भवानी मंडी, शामगढ़, नागदा, रतलाम एवं वडोदरा रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
ट्रेनों की आगमन/प्रस्थान समय सहित अन्य अद्यतन जानकारियों के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।