
रतलाम। काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी ने जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात निराश्रित व्यक्ति उम्र 55 से 60 वर्ष का निधन दो बत्ती थाना क्षेत्र के रोटरी गार्डन के बाहर प्रतीक्षालय में हो गया| तीन दिन तक दो बत्ती पुलिस के द्वारा परिवारजन की खोजबीन की गई परंतु कोई परिवारजन नहीं मिलने पर प्रधान आरक्षक कृष्ण पाल सिंह परिहार की उपस्थिति में काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन से जुड़े कस्तूरबा नगर निवासी प्रदीप पिता सूराजमल जैन की आर्थिक सहायता से जवाहर नगर मुक्तिधाम पर विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया| पुलिस प्रशासन ,समन्वय परिवार, प्रभु प्रेमी संघ एवं काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से पुष्पांजलि कृष्णपाल सिंह परिहार, शमशान प्रबंधक शैलेंद्र शर्मा एवं गोविंद काकानी द्वारा दी गई |