रतलाम। श्री जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप मेन के संस्थापक अध्यक्ष राजेश रांका ने बताया की दिनांक 8 सितंबर 2025 सोमवार के दोपहर में 74 सदस्यों का दल रतलाम रेलवे स्टेशन से वाराणसी अयोध्या प्रयागराज की यात्रा करेगा। श्री जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप हर वर्ष अपने ग्रुप परिवार व बच्चों सहित देश के अनेक धार्मिक,दार्शनिक व पर्यटक स्थलों की यात्रा करता रहता है। जब इस यात्रा का प्रस्ताव आया तो सभी ने एकमत से अयोध्या, वाराणसी जाने की स्वीकृति प्रदान की। सभी साथीयो का कहना था की भगवान राम लला के चित्र मे इतना मनोहर आकर्षक है उनके मंदिर में दर्शन पुजन से अपार आनंद व आध्यात्मिक अनुभूति होगी। कलंक को मिटाने व इस भव्य मंदिर को बनाने मे देश के हजारों स्वयं सेवको ने अपने प्राणों की आहुति दी है तथा जैन परिवार के बच्चों एवं परिवारों ने प्रभु श्री रामलला मंदिर बनाने के लिए अपने प्राणों और समय श्रम की आहुति दी है।
भव्य मंदिर प्रभु राम लला के दर्शन व आशीर्वाद से हमारा जीवन धन्य हो जाएगा सदस्यों का दल वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर ज्योतिर्लिंग दर्शन पूजन व काशी कॉरिडोर का भ्रमण कर जैन मंदिर के दर्शन पूजन कर क्रुज के अंदर से मां गंगा के दर्शन का लाभ लेंगे घाटों पर गंगा आरती के दर्शन करने जाएगे। प्रयागराज में त्रिवेणी संगम व लेटे हनुमान जी मंदिर के दर्शन पूजन का लाभ लेकर आशीर्वाद लेकर अपने जीवन को धन्य करेंगे। इस संपूर्ण यात्रा के सूत्र धार जिनके अथक प्रयासों से यात्रा संपन्न होगी। ग्रुप के अध्यक्ष अनिल बोहरा, सचिव निलेश पोरवाल ( काकडी वाला),विपिन पुगलीया, अरुण चोपड़ा, जयवंत कोठारी, राजेश रांका, प्रवीण लोढ़ा, सुनील चपलोद, अजय गोखरू के द्वारा यह 7 दिवसीय यात्रा दिनांक 14 सितंबर रविवार को रतलाम स्टेशन पर संपन्न होगी।