” कहना है संस्था” द्वारा संगीत साधना से जुड़े हुए साधकों का सम्मान किया गया

रतलाम। संगीत साधना से जुड़े हुए साधकों के ग्रुप ” कहना है संस्था” द्वारा सैलाना मार्ग स्थित हीरा पैलेस में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अतिथि राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका विनीता ओझा संगीत निर्देशक आदित्य गौड़, गीतकार यशपाल तंवर, रंगकर्मी ओम प्रकाश मिश्रा तथा भारत जन अभियान परिषद के रत्नेश विजय वर्गीय थे‌। संस्था के संस्थापक असीम पंड्या ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। अतिथियों का स्वागत असीम पंड्या, हर्षिका पंड्या, अंकित बोरासी आदि ने किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए असीम पंड्या ने बताया कि, संगीत साधकों को उनकी संगीत सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है। जिसमें गायन, वादन तथा अन्य विधाओं में पारंगत संगीत विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया है। विनीता ओझा ने कहा कि संगीत एक साधना है, जिसमें साधक अपने पूरे प्रयास करता है तथा श्रोताओं को संतुष्ट करता है। इस दौरान अतिथियों ने संगीत साधना से जुड़े हुए शुभ मुरारी, आदर्श राठौर, विनय राठौर, तल्लीन त्रिवेदी, रोहित परिहार, लोकेंद्र परिहार, अजय हीर, आशीष हीर, प्रसन्न परसाई, निलेश जोशी, गगन दलवी, संगीता जैन ,जितेंद्र चौहान,प्राची पुरोहित, तोशी पुरोहित, निलेश परसाई, अंकित परसाई डाॅ. परमानंद गंधर्व, प्रखर विजयवर्गीय, शुभम बागड़ी, सूर्यवंश शर्मा सहित 20 से अधिक साधकों का शाल श्रीफल व प्रतीक चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विशाल रायकवार ने किया तथा आभार सतीश कुमार पंड्या ने माना।

Play sound