शिक्षामय माय म्यूजिकल फ्रेड्स ग्रुप का अनूठा आयोजन

स्वरमय अमृत बूंदों से खनका गुलाब चक्कर

रतलाम। अमृत वर्षा की बूंदों की खनक लिए माय म्यूजिकल फ्रेड्स ग्रुप रतलाम ने गुलाब चक्कर को स्वरों से महकाया नगर के योग संगीत सेवा प्रकल्पों से जुड़ी दो दोस्तों की जोड़ी नित्येन्द्र आचार्य विशाल कुमार वर्मा की ने नवाचार का भाव लिए आयोजन किया गया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने गुरुजनों के प्रति श्रृद्धा समर्पण भाव समर्पित करते हुए सुमधुर गीतों की श्रृंखला ने श्रोताओं का मन मोह लिया विशेष तौर पर नव गायकों ने पहली बार मंच साझा किया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय गुलाब चक्कर मुख्य व्यवस्थापक अश्विनी शुक्ला जी उपस्थित रहें संचालन विशाल कुमार वर्मा द्वारा किया गया।

Play sound