

रतलाम । जिला चिकित्सालय रतलाम में 8 सितम्बर को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. एम. एस. सागर ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मनोहर पोरवाल, श्री गोविंद काकानी, श्री हेमंत रहोरी रहे।
इस अवसर पर डॉ. रौनक जैन (श्वास रोग विशेषज्ञ), डॉ. अंकित जैन (मेडिसिन विशेषज्ञ), डॉ. अभिषेक अरोरा (आ.एम.ओ.सिविल अस्पताल), डॉ. भरत निनामा (अस्थिरोग विशेषज्ञ) तथा फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. प्रियंका हेराल्ड और डॉ. गायत्री राठौर ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
कैंप में उपस्थित सभी लोगों को फिजियोथेरेपी की सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, विभिन्न रोगों में फिजियोथेरेपी की भूमिका, इसके महत्व और स्वस्थ जीवन के लिए इसकी आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने बताया कि फिजियोथेरेपी न केवल रोगों के उपचार में सहायक है, बल्कि यह जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने का एक सशक्त माध्यम भी है।