श्री पॅंवार अंतर्राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में शोध-पत्र का वाचन करेंगे

रतलाम। देश की प्रतिष्ठित संस्था प्रतिकल्पा उज्जैन द्वारा अखिल भारतीय संजा लोकोत्सव के तहत दिनांक 13 – 14 सितम्बर 2025 को उज्जैन में अंतर्राष्ट्रीय लोकसाहित्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति के जिला संयोजक नरेन्द्रसिंह डोडिया ने बताया कि हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष, इतिहासविद नरेन्द्रसिंह पॅंवार (गढ़ी भैंसोला) को विशेषज्ञ विद्वान के रूप में आमंत्रित किया गया है। श्री पॅंवार इस अवसर पर रतलाम की लोक संस्कृति, साहित्य और लोक परंपरा से संबंधित शोध आलेख “लोक संस्कृति का त्रिवेणी समागम- रतलाम” का वाचन करेंगे। यह आयोजन भारतीय लोक-संस्कृति, जनजातीय भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के सरंक्षण एवं संवर्धन की दृष्टि से संस्था द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।

Play sound