रतलाम। श्री पंचान अग्रवाल समाज अपने आराध्यदेव महाराजा अग्रसेनजी की जयंती के उपलक्ष में होने वाले अग्रसेन जयंती महोत्सव की शुरुआत दिनांक 14 सितंबर रविवार को आनंद मेले के साथ करने जा रहा है।
समाज प्रमुख श्री शांतिलाल जी चौधरी ने बताया समाज इस वर्ष महाराजा अग्रसेन जी का 5150 वा जयंती वर्ष बड़ी धूमधाम से मनाने जा रहा है।
प्रवक्ता मितेश अग्रवाल ने बताया वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य ओम जी अग्रवाल, महेश अग्रवाल, चंदूलाल जी अग्रवाल महेश जी गोयल, राजेश जी गोयल, के संयोजन में आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियां बनाई गई है।
दिनांक 14 सितंबर रविवार से 22 सितंबर सोमवार अग्रसेन जयंती तक यह रहेंगे।
विभिन्न आयोजन
- 14 सितंबर रविवार – प्रातः 11 बजे गो सेवा, सांय 4 बजे से अग्रसेन आनंद मेला। संयोजक श्री अग्रसेन सोशल ग्रुप, अग्रसेन सोशल ग्रुप अध्यक्ष महेश अग्रवाल सचिव विजय अग्रवाल उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि मेले में सभी आयु वर्ग के लिए रोचक, मनोरंजक गतिविधियों एवं स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल रहेंगे।
- दिनांक 17 सितंबर बुधवार – श्री खाटू श्याम भजन संध्या एवं छप्पन भोग संध्या 7:30 बजे से. संयोजक श्री पंचांन अग्रवाल फ्रेंड्स ग्रुप
- दिनांक 18 सितंबर गुरुवार – श्री पंचांन अग्रवाल महिला मंडल द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं जिसमें खड़े गरम मसाले से गहने बनाओ संध्या 4:30 बजे से,
संयोजक लीना अग्रवाल, प्रमिला खारीवाला, एकता मित्तल। - छोटे बच्चों के लिए – हमारा सनातन धर्म हमारी पहचान थीम पर रामायण या महाभारत के पात्र बनकर आना है। संयोजक रेखा गोयल, सीमा कोकड़ा
- धार्मिक विषय पर रील बनाना – महिला मंडल अध्यक्ष सुभद्रा अग्रवाल और सचिव कविता मित्तल ने बताया यह प्रतियोगिता दो ग्रुप मै आयोजित की जावेगी।
प्रथम ग्रुप कक्षा 6th से 8 तक के बच्चों के लिए। सेकंड ग्रुप महिलाओं एवं 14 वर्ष से ऊपर बालिकाओं के लिए, समय 2 मिनिट – स्थान श्री पंचान अग्रवाल धर्मशाला, रतलाम।
दिनांक 19 सितंबर बुधवार – कॉमेडी डांस संध्या 7:30 बजे से। संयोजक अग्रवाल युवा संगठन कार्यक्रम संयोजक अंकित अग्रवाल,दर्शन निमानी। अध्यक्ष विवेक अग्रवाल,उपाध्यक्ष हेमंत कांगड़ी ने बताया पूर्व पंजीयन आवश्यक है।प्रतियोगी संगठन द्वारा चिह्नित स्थान पर पूर्व पंजीयन अवश्य करवाए।
दिनांक 20 सितंबर शनिवार – बॉलीवुड रैंप वॉक संध्या 7:30 बजे से। संयोजक एकता वूमेंस क्लब, कार्यक्रम संयोजक सरिता कोकड़ा, स्वाति अग्रवाल। क्लब अध्यक्ष अनीता अग्रवाल,सचिव कविता गर्ग,कोषाध्यक्ष रिंकू अग्रवाल ने बताया प्रतियोगिता दो ग्रुप में आयोजित की जावेगी ।
दिनांक 22 सितंबर सोमवार को पंचांन अग्रवाल समाज द्वारा बड़ी धूमधाम से अग्रसेन जयंती मनावी जावेगी प्रातः 10:30 बजे पंचांन अग्रवाल समाज मांगलिक भवन धनजी भाई का नोहरा पर कलश स्थापना के साथ महोत्सव की शुरुआत होगी । - दोपहर को सामाजिक सहभोज तथा भव्य शोभायात्रा संध्या 6:30 बजे से गोपाल जी का बड़ा मंदिर माणक चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली जावेगी, जो कि शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई अग्रवाल मांगलिक भवन पर समाप्त होगी।
प्रतिभा सम्मान
शोभा यात्रा के समापन पर स्वर्गीय श्री एस.एम.अग्रवाल की स्मृति में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण किए जाएंगे। जिसके संयोजक सुनील अग्रवाल , सी.ए.कृष्ण गोपाल अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल रहेंगे।
समाज प्रवक्ता मितेश अग्रवाल ने बताया कि 14 तारीख को होने वाला आनंद मेला बड़बड़ बालाजी का बड़ा मंदिर स्थित जानकी मंडप पर आयोजित किया जाएगा तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं धनजी बाई का नोहरा स्थित अग्रवाल मांगलिक भवन पर आयोजित की जावेगी । समाज प्रमुख श्री शांतिलाल जी चौधरी ने नगर के समस्त अग्रजनों से निवेदन किया है कि अग्रसेन जयंती महोत्सव के कार्यक्रम में सपरिवार पधारकर जयंती महोत्सव को सफल बनाएं।