श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज की कुलदेवी महालक्ष्मी जन्मोत्सव के पूर्व संध्या पर निकाली चुनरी यात्रा

रतलाम 13 सितंबर । आज शनिवार को श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा दो दिवसीय महालक्ष्मी जन्मोत्सव के अंतर्गत पहले दिन महिला मंडल द्वारा चुनरी यात्रा निकाली गई।
श्रीमाली ब्राह्मण समाज महिला मंडल द्वारा महालक्ष्मी जन्मोत्सव के प्रथम दिन महलवाडा स्थित महालक्ष्मी जी के मंदिर से चुनरी यात्रा प्रारंभ की गई जो विभिन्न मार्गो से होते हुए माणक चौक स्थित महालक्ष्मी जी पुर्णेश्वर महादेव स्थित महालक्ष्मी जी महालक्ष्मी परिसर में विराजित महालक्ष्मी जी और समापन कॉलेज रोड स्थित मठ स्थित महालक्ष्मी मंदिर पर चुनरी चढ़ाई गई एवं चारो महालक्ष्मी मंदिर पर आरती की गई । जो विभिन्न मार्गो से श्रीमाली वास, डालूमोदी बाजार माणक चौक महालक्ष्मी मंदिर, पैलेस रोड, महलवाडा स्थित महालक्ष्मी मंदिर , श्रीमाली वास मठ स्थित महालक्ष्मी मंदिर, पुर्णेश्वर महादेव के पास महालक्ष्मी मंदिर पर पहुंची।
समाज अध्यक्ष नयन व्यास, सचिव कुलदीप त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष चेतन व्यास,कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश व्यास, पुष्पा व्यास, अभिलाषा त्रिवेदी, पूर्व अध्यक्ष राजेश ओझा,सुभाष जोशी,प्रफुल व्यास,महेश ओझा,लोकेश व्यास, महिला मंडल सचिव श्रीमती हंसा उपेंद्र ओझा, मयंक दवे, शिरीष दशोत्तर,रौनक व्यास ,शीला व्यास,भावना व्यास,ब्रजबाला व्यास,रेखा शर्मा,शिखा व्यास,कोकिला ओझा,अर्चना जोशी,संध्या कोटिया,श्रुति दशोत्तर,प्रीति व्यास,रेखा ओझा,रेखा व्यास, शरद व्यास, भूपेंद्र व्यास ,अलका व्यास ,अजीत व्यास ,प्रणय व्यास ,यामिनी व्यास, गोविंद त्रिवेदी ,धीरज व्यास, ऋषिकेश शर्मा ,अशोक दीक्षित, प्रदीप ओझ सहित समाजजन महिला महिलाएं,पुरुष एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Play sound