पहली बार पुष्प वर्षा से हुआ किसी अधिकारी का स्वागत

उज्जैन। स्वर्णिम भारत मंच उज्जैन द्वारा नवागत संभाग आयुक्त एवं मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह का उज्जैन पदस्थ होने पर संतों के सानिध्य में पुष्प वर्षा कर साल साफा बांधकर महाकाल की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया ।स्वर्णिम भारत मंच उज्जैन के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि ऊर्जा ,उत्साह से काम की शैली रखने वाले श्री आशीष सिंह का महाकाल की नगरी में संभाग आयुक्त एवं मेला अधिकारी बनकर आने पर स्वर्णिम भारत मंच की ओर से कार्यालय पर जाकर अभिनंदन किया गया । श्रीवास्तव ने आगे कहा कि सिंहस्थ हमारी प्रतिष्ठा है । हमने आज बाबा महाकाल से सिंहस्थ की सफलता की कामना कर नवागत मेला अधिकारी आचार्य नरेंद्र वैष्णव व आचार्य आशुतोष के सानिध्य में 11 विद्वत ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार कर स्वागत किया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वर्णिम भारत मंच के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे । जिसमें एडवोकेट हरदयाल सिंह ठाकुर ,योगेश व्यास ,जितेंद्र बैरागी,पुष्पेंद्र बारकिया, गीता भेरुलाल रामी, महेंद्र सिंह लोधी,संजय श्रीवास्तव, विरेन्द्र सिंह ठाकुर, दीपक जाट , लोकेंद्र रामी ,विजय बैरागी , अनुप आंचलिया, दयालु शर्मा ,प्रदीप जैन,जितेंद्र जैनीवाल आदि उपस्थित रहे ।