जैन दिवाकर बहु मण्डल ने श्री कस्तुरमुनि पावनधाम पर किया वृक्षारोपण व शान्ति जाप

जावरा (अभय सुराणा)। जैन दिवाकर जी के दिव्य आर्शीवाद से निर्माणाधीन महत्वाकांक्षी योजना श्री कस्तुरमुनि पावनधाम के पवित्र तीर्थ पर जैन दिवाकर बहु मण्डल की पदाधिकारियों व सदस्याओ ने मुख्य रूप से मण्डल की संरक्षक श्रीमती चित्रा ओस्तवाल,उप संरक्षक श्रीमती उषा कोचट्टा,अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका जैन, सचिव श्रीमती गरीमा जैन, कोषाध्यक्ष नेहा सिंधवी, सह कोषाध्यक्ष प्रिती भटेवरा, पुर्वाध्यक्ष क्रमशः श्रीमती नीता पटवा, श्रीमती शीतल चपडोद,श्री मती साधना कोचट्टा श्रीमती मनीषा रांका, श्री मती प्रतिभा मण्डलेचा, श्रीमती सीमा रांका, श्रीमती स्नेहलता सिंधवी श्री मती दीपिका रांका आदि 40 से भी अधिक सदस्याओ ने वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया व एक एक सामायिक, जाप, शान्ति पाठ के साथ तीर्थ स्थल के शिध्र निर्माण की प्रार्थना करते हुए अपनी शुभकामनाए व्यक्त की।

इस अवसर पर ज्योतिषाचार्य उपाध्याय प्रवर श्री कस्तुरमुनि पावनधाम निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश मेहता महामंत्री सुजानमल कोचट्टा कोषाध्यक्ष पारसमल गादिया निर्माण के उदारमना भामाशाह श्री पाल कोचट्टा, अभय मण्डलेचा, आयुष चौरड़िया, श्री संध के समाजसेवी सुभाष टुकडीया आदि का जैन दिवाकर बहु मण्डल ने मोतियों की माला व दुपट्टा पहना कर सम्मान किया तथा इतने गरीमामय प्रोजेक्ट कि सराहना करते हुए आभार माना।

श्री कस्तुरमुनि पावनधाम ट्रस्ट के पदाधिकारीयों ने भी पवित्र तीर्थ स्थल पर वृक्षारोपण करने का लाभ लिया। तथा जैन दिवाकर बहु मण्डल के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया। उक्त जानकारी बहु मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका जैन ने दी।