
जावरा (अभय सुराणा ) । अन्तरराष्ट्रीय जैन साहित्य संगम के द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन 2025 जो मेवाड़ भवन, कामलीघाट देवगढ़ (राजस्थान) में आयोजित हुआ,जिसमें भारत के कई राज्यों के जैन कवि,साहियकार एवं लेखक सम्मिलित हुए।जिसमे श्रेष्ठ संचालन एवं काव्य पाठ के लिए जावरा के डॉ. सी.एम. मेहता को काव्य कौस्तुभ सम्मान से राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीप जैन हर्षदर्शी, महा मंत्री मनोज मनोकामना अधिवेशन संयोजक डॉ प्रकाश दख ,सहसंयोजक एम. गौतम बोहरा कवि राजेन्द्र जी कांठेड़ ने सम्मानित किया।पूर्व में भी डॉ. मेहता को काव्य कीर्ति सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।आपरेशन सिंदूर पर आपने काव्य पाठ किया।
इस उपलब्धि पर जावरा नगर के समस्त साहित्यकारों , पत्रकारों लेखकों एवं साहित्य प्रेमियों ने डॉ. मेहता को बधाई दी।उच्च शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. मेहता की 24 पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है।