स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में समर्पण भाव से सेवाएं प्रदान करे- श्री रजत सोनी

जावरा (अभय सुराणा)। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रीय पार्षद श्री रजत सोनी ने कहा कि मातृ शक्ति की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने यह अभियान संपूर्ण देश में प्रारंभ किया है इस अभियान का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं को उठाना चाहिए, समाज,राष्ट्र,और परिवारों की धारणा मातृ शक्ति के बिना अधूरी है,पार्षद प्रतिनिधि श्री राजेश धाकड़ ने कहा कि आज मातृ शक्ति ने जागरूकता का परिचय देते हुए हर क्षेत्र में आगे है, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का लाभ उठाना चाहिए, डा दीपक पालड़ीया प्रभारी सिविल हॉस्पिटल जावरा ने विस्तार पूर्वक इस अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है गर्भवती महिलाओं की जांच ,पोषण, एनीमिया, उच्च रक्तचाप,शुगर, कैंसर,टीबी, कुष्ठ रोग, दंत रोग,मानसिक स्वास्थ्य आदि की स्क्रीनिंग भी की जाएगी, तथा महिलाओं का समग्र स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा, उपचार भी दिया जाएगा,साथ ही रक्तदान पखवाड़ा मनाया जाएगा, पखवाड़े के अंतर्गत साफ स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया, इसका सीधा प्रसारण भी उपस्थित जनों को दिखाया गया कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र कुमार दवे ने किया, आभार गोपाल राठौर ने माना, अतिथियों का स्वागत डा अरुण गुप्ता,डा अर्पणा पटेल,खेरुनिशा खान, श्वेता सिंह, कैलाश पवार, भारत सिंह, दिनेश उपाध्याय, आदि ने किया।