संत शिरोमणि श्री हिरदाराम साहिब जी का 120 वा प्रकाश पर्व  हर्षोल्लास से मनाया

रतलाम 21 सितंबर । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रतलाम सिंधी समाज की अग्रणी संस्था श्री सिंधी सनातन धर्म मंदिर (सिंधी गुरुद्वारा ) के तत्वावधान में संत शिरोमणि स्वामी श्री हिरदाराम साहिब जी का 120 वां प्रकाश पर्व आज धार्मिक भावनाओं  के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया ।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मनु शिवानी ने बताया कि 6 जुलाई 2025 से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के साप्ताहिक पाठो की सेवा आरम्भ की गई थी जिसका समापन 21 सितंबर को भोग एवं आस्था व श्रद्धा के साथ किया गया ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम सुबह 8 बजे से सुखमनी साहिब का पाठ किया गया । तत्पश्चात कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया ।  
इस मौके पर रतलाम की प्रसिद्ध रामधुनी बहराणा मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई जिसमें सभी समाजजन श्रद्धा से झूमे व भजन गाकर उत्साहपूर्वक स्वामी श्री हिरदाराम साहिब जी का हर्षोल्लास के साथ अवतार दिवस मनाया । अखंड पाठ की सेवा रामरख्यानी परिवार द्वारा की गई । भोग पश्चात आरती की गई । इस अवसर पर कार्यक्रम में 84 दिवस में पाठ रखाने वाले परिवारों एवं समस्त पाठी महिलाओं को आशीर्वाद रूपी पुरस्कार देकर सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम को सफल होने पर सभी समाज जनों का आभार श्री सिंधी सनातन धर्म मंदिर (सिंधी गुरुद्वारा) के द्वारा व्यक्त किया गया जिनमें अध्यक्ष भजनलाल परमान, उपाध्यक्ष मनु शिवानी, कोषाध्यक्ष लालचंद भम्भाणी, सचिव किशनचंद त्रिलोकचन्दानी, सुखराम नौतनी, रमेश हेमनानी, मीना केवलरामानी, पूनम मोदी, मंजू परमानी, कुमकुम मोतियानी एवं समस्त सेवाधारियो ने किया । कार्यक्रम के पश्चात सभी समाज जनों ने उत्साह के साथ गुरु का सामूहिक लंगर चखा। कार्यक्रम का सफल संचालन मनु शिवानी एवं सुंदर केवलरामानी द्वारा किया गया ।  

Play sound