अग्रसेन जयंती महोत्सव : बॉलीवुड थीम पर किया रैंप वॉक

ऑपरेशन सिंदूर थीम पर दी क्लब की महिलाओं ने शानदार प्रस्तुति

रतलाम। श्री पंचांन अग्रवाल समाज द्वारा जयंती महोत्सव के तहत आज दिनांक 20 सितंबर शनिवार को धनजी बाई का नोहरा स्थित श्री पंचान अग्रवाल मांगलिक भवन पर बॉलीवुड थीम पर रैंप वॉक प्रतियोगिता श्री पंचान एकता वूमेंस क्लब द्वारा आयोजित की गई। क्लब की निकिता अग्रवाल,पायल अग्रवाल व सोनू अग्रवाल ने बताया 2 ग्रुप सीनियर ओर जूनियर वर्ग मै यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें समाजजनों ने बड़ी उत्साह के साथ प्रस्तुति दी।

ऑपरेशन सिंदूर थीम पर दी प्रस्तुति

कविता गर्ग व रिंकू अग्रवाल ने बताया क्लब की सदस्याओं द्वारा ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आकर्षक प्रस्तुति दी।जिसको उपस्थित समाजजनों द्वारा खूब सराहा गया। प्रवक्ता मितेश अग्रवाल ने बताया समाज प्रमुख श्री शांतिलालजी चौधरी के नेतृत्व में दिनांक 22 sep सोमवार को समाज द्वारा अग्रसेन जयंती बड़ी धूमधाम और उत्साह से मनाई जाएगी। संध्या 6 बजे गोपालजी का बड़ा मंदिर माणक चौक से निकलेगी भव्य शोभायात्रा। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य चंदूलाल अग्रवाल, महेश अग्रवाल, ओम गर्ग, राजेश गोयल, विवेक अग्रवाल, ओम (आशु std), अमित अग्रवाल, योगेश अग्रवाल ने समाजजनों से सपरिवार शोभायात्रा में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

Play sound