


जावरा (अभय सुराणा) । अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की जिला इकाई में नई नियुक्तियाँ की गई हैं। संगठन के अंतर्गत शैलेश श्रीश्रीमाल को जिला सचिव, आशीष सकलेचा को जिला मंत्री प्रतीक लोढ़ा को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों की घोषणा संगठन के जिला अध्यक्ष राजकुमार हरण द्वारा, प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुश्री सिंधु राज के मार्गदर्शन एवं संभागीय मंत्री शेखर नाहर की अनुशंसा पर की गई।
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन विगत कई वर्षों से समाज के वंचित वर्गों की सहायता, न्याय की रक्षा तथा मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत है। संगठन का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को उसके मूलभूत अधिकार और गरिमा के साथ जीवन जीने का अवसर उपलब्ध कराना है।
श्रीश्रीमाल, सकलेचा एवं लोढ़ा की इस नियुक्ति पर साथियों, सामाजिक बंधुओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया कि इनके मार्गदर्शन में संगठन की गतिविधियाँ और भी प्रभावी ढंग से संचालित व प्रचारित होंगी। उक्त जानकारी संगठन के जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार हरण ने दी।